फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर बजाने से रोकने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर स्थित होटल माया पैलेस चौराहा पर मंगलवार की देरशाम भारतीय किसान यूनियन (भानू) के स्टीकर लगीं गाड़ियों में सवार लोगों ने हूटर बजा दिया। इसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। बाद में टीएसआई समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामला संभाला।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता गाड़ियों से दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। माया पैलेस चौराहा पर हूटर बजाने को लेकर पुलिस और हरे रंग की टोपियां पहने किसानों के बीच चौराहा पर कहासुनी के बाद यातायात जाम हो गया। यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। किसी तरह से भाकियू के पदाधिकारियों शांत किया गया और उनको वहां से समझा बुझाकर भेजा गया।
बताया गया है कि भाकियू के पदाधिकारी कासगंज जिला के हैं और कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस के साथ अभद्रता की गई है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे, तभी कार का हूटर बजाया गया, इसके बाद पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो कहासुनी हुई है मारपीट ऐसी कोई बात नहीं है। यातायात प्रभारी बचान सिंह ने बताया है कि किसान यूनियन वालों ने पुलिस के साथ अभद्रता की है, हूटर बजाने से मना करने पर पुलिस कर्मियों से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें