फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज शुरू होगा भाजपा के सदस्यता अभियान

Sun, 01 Sep 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान सोमवार को शुरू होगा। जिले में 22 स्थानों पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें हुईं। जिला प्रभारी व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान के लिए नंबर को लांच करेंगे। इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकेगा।
सभी मंडलों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा, इसके लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। नंबर लांच होने के बाद सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो जाएगा। कार्यकर्ता सभी से संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला सदस्यता प्रमुख और जिला महामंत्री सुशील गुप्ता ने भी अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें