फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने दिया चुनाव जीतने का मंत्र

Wed, 05 Aug 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा की ब्रज प्रांत और बरेली मंडल की बैठक जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव जीतने का जोश भरा। बैठक में ब्रज और बरेली क्षेत्र के 500 जिला पंचायत वार्ड संयोजकों के अलावा पार्टी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।  
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने ही इस पार्टी को बड़ी मजबूती दी है। इस बार पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। सपा की गुंडागर्दी से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव जीतने के लिए जनता के पास जाना होगा और सपा सरकार की कमजोरियों को गिनाना होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की।
इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप, हरिद्वार दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री विभानी सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश मंत्री रामप्रताप चौहान, दशाशंकर के अलावा एटा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विपिन डेविड, लल्लन पांडेय, भानुप्रताप चौहान, राजेश दिवाकर, देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, कासगंज अध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें