फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में ही है पिछड़ों का सम्मान

Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा की प‌िछड़ा समाज रैली में शाम‌िल लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विनय शाक्य ने कहा है कि पिछड़ों का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में है। अन्य दल तो अब तक पिछड़े समाज के साथ धोखा करते आए हैं। भारतीय जनता पार्टी  ने पिछड़े वर्ग से देश को प्रधानमंत्री दिया है वहीं कई राज्यों को मुख्यमंत्री भी दिए हैं।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री एसकेवी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ों का जो आरक्षण का कोटा है उस कोटे को सपा सरकार ने सैफई तक समेट कर रख दिया। बसपा सुप्रीमो कभी अंबेडकरवादी नहीं हो सकतीं क्योंकि गरीबों, दलितों की उन्हें फिक्र नहीं है। गरीबों के हित में लिया गया नोटबंदी जैसा फैसला भी उन्हें रास नहीं आया।  
जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग हमेशा भाजपा की वरीयता में रहा है। यह ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को उसका अधिकार देती है। पार्टी की सोच राष्ट्रवादी है।
विज्ञापन


सम्मेलन को एटा के जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, ज्ञान तिवारी, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, रमेश साहू, रूप किशोर कुशवाह, अविनाश राजपूत, महेंद्र बघेल, महेश वर्मा, डा. केत सिंह आदि भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, महेंद्र राना, डा. बीडी राना, आकाशदीप वर्मा, संजीव यदुवंशी, संजय कुशवाह, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, शरद गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें