फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक पखवाड़े से टूटी विद्युत लाइन को सही कराने के लिए भटक रहे भाजपा नेता

Mon, 30 Sep 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। विद्युत निगम के अफसरों, कर्मियों की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टूटी विद्युत लाइन को सही कराने के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष एक पखवाड़े से चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि शिकायत पर जेई, एसडीओ ने झूठी रिपोर्ट लगाकर गुमराह किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दलशाहपुर निवासी ओमप्रताप सिंह उर्फ बॉबी नूंहखेड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनका एक कृषि नलकूप है। जो नूहखेड़ा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आता है। नलकूप की विद्युत लाइन 14 सितंबर को खंभा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। तुरंत ही विद्युत उपकेंंद्र पर सूचना दे दी। इसके सही न होने पर 25 सितंबर को एसडीओ जलेसर एवं जेई नूहखेड़ा से फोन पर बात की। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
बताया कि धान की फसल में बाली निकल रही है। इसको पानी की अधिक आवश्यकता होती है। पानी न मिलने के कारण फसल सूखने के कगार पर है। बताया कि 27 सितंबर को 1912 पर भी शिकायत की। जिस पर जेई एवं एसडीओ ने शनिवार को विद्युत लाइन सही करने की झूठी रिपोर्ट लगाकर विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को इसकी शिकायत अधिशाषी अभियंता ग्रामीण से की है। साथ ही दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक को भी सूचना दी है। एसडीओ गुलशन किशोर ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। हमारे पास एक ही हाइड्रा मशीन है। जो अन्य विद्युत उपकेंद्रों पर व्यस्त थी। सोमवार को ओमप्रताप सिंह के नलकूप की विद्युत लाइन सही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें