फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यालय में घुसकर भाजपा नेता को पीटा

Tue, 26 Nov 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक भाजपा नेता को उसके कार्यालय में घुसकर पीट दिया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

राजेंद्र गौतम निवासी शेरगंज ने बनवारी लाल उर्फ धनपाल निवासी मोहल्ला शेरगढ़ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी हैं। कार्यालय नगला रामबख्स रोड पर है। 3 अक्टूबर 2024 को दोपहर के समय बारालाल उर्फ धनपाल और उसका बेटा नितेश, कुलदीप और दिनेश उर्फ बोटा कार्यालय में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो यह लोग वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद 29 अक्टूबर को बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहा था, तभी इन लोगों ने रास्ते में रोककर गालीगलौज की और कहा कि तेरी नेतागिरी हम खत्म कर देंगे। शोर मचाया तो राहगीरों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें