फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को गरीब कल्याण दिवस के तहत सभी ब्लॉकों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शीतलपुर ब्लॉक में पहुंचे सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेेश सरकार पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सांसद ने परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया। योगेंद्र कुमार निवासी कोसमा जलेसर की ओर से लगाए गए माटी कला बोर्ड के स्टॉल पर जाकर पीने के पानी की बोतलों की खरीदारी की। सांसद ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को आच्छादित किया जा रहा है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।
दीनदयाल जी की विचारधारा के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर गरीब कल्याण दिवस में प्रतिभाग किया है। पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य लाभार्थी परक योजनाओं से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए कैंप लगाए गए हैं। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, डिप्टी कलक्टर अबुल कलाम, एडीपीआरओ मनोज कुमार, प्रभारी डीपीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें