फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को 17 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
जीटी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते कार्यकर्ता- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन कर दावा ठोका है। वहीं आठ लोगों ने प्रदेश परिषद के लिए नामांकन भरे हैं। प्रांतीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। एक सप्ताह में परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुबह जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिला चुनाव अधिकारी अशोक मोंगा व उपचुनाव अधिकारी अशफाक सैफी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रक्रिया में 25 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। सत्रह लोगों ने जिलाध्यक्ष व आठ लोगों ने प्रदेश परिषद के लिए नामांकन किया। चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए। कुछ लोग दलबल के साथ पहुंचे। समर्थकों से भरी गाड़ियों का काफिला था। एक प्रत्याशी तो समर्थकों के हिसाब से भोजन पैकेट भी लाए थे।
इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, संदीप जैन (तीनों वर्तमान जिला महामंत्री), रमेशपाल सिंह, राजेश कुमार वार्ष्णेय, विक्रांत माधौरिया, संजय गुप्ता, राजकुमार राठौर, दिनेश गुप्ता, राधारमण वाष्र्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अविनाश भटेले रामू, प्रदीप भामाशाह, शकुंतला साहू, वीरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र सोलंकी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र। वहीं प्रदेश परिषद के लिए प्रदीप सिंह, शकुंतला साहू, विजय शास्त्री, अवतार सिंह, विमल शर्मा, अमन माहेश्वरी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद की नामांकन सूची प्रांतीय नेतृत्व को प्रेषित की जा रही है। अंतिम निर्णय प्रांतीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। एक सप्ताह में नये अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

-अशोक मोंगा, जिला चुनाव अधिकारी भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें