फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप, ग्रामीणों ने किया पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का घेराव करते थाना बागवाला क्षेत्र के ग्रामीण- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ऑटो सवार दंपती को लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है। आरोपियों के गांव के लोग उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने धरना दिया। पुलिस मामले की जांच कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कनिकपुर के निवासी बुधवार की सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि करतला चौराहे पर हुई लूट की वारदात में पुलिस ने झूठा फंसाकर जेल भेज दिया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों को जेल भेजने वाले थानेदार को निलंबित किया जाए।
हाथरस के दंपती को लूटा था
थाना बागवाला के करतला चौराहा पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में जा रहे अजय कुमार और उनकी पत्नी निवासी भुर्रका थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस को 17 नवंबर को लूट का शिकार बनाया था। बदमाश महिला के कान की बाली, अन्य जेवरात और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

अजय की तहरीर पर बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात के दूसरे ही दिन राहुल और रवि निवासी कनिकपुर थाना बागवाला, नेकीराम पुत्र बालिस्टर निवासी उम्मरपुर थाना नबावगंज, फर्रूखाबाद को आरोपी बताकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें