भाजपा ने शुक्रवार को जिला पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद माया पैलेस चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। आरएसएस के अहम नेता और भारतीय समाज के बड़े समाज सेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे। पंडित जी को अधिकांश लोग उनकी समाज सेवा के लिए याद करते हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, भूपेंद्र सिंह, पंकज चौहान आदि मौजूद थे।