फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के ऐतिहासिक फैसलों से देश का गौरव बड़ा : राज्यमंत्री पूनम बजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
निधौलीकलां। भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। नगर पंचायत के सभाकक्ष में भाजपा के जिला, पदाधिकारी और सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी की बैठक में चेयरमैन देवलाल लोधी ने प्रदेश मंत्री पूनम बजाज का स्वागत किया। नगरिया मोड़ पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष संदीप जैन और क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के साथ सम्मान देती हैं। विधायक वीरेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम हैं। बैठक में जिला मंत्री सुशील गुप्ता, संतोष चौहान, सचिन उपाध्याय, शंकुतला साहू, बबिता दिवाकर, विनीत भारद्वाज, नीरज स्वर्णकार, अनुभव भारद्वाज, मनमोहन पचौरी, हीरा लाल वर्मा, ध्यान पाल फौजी, निक्की लोधी, केशव चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें