फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा जन्म शताब्दी महोत्सव

Wed, 09 Sep 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले और जैन समाज के गौरव रहे वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव पांच व छह अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को बास मंडी स्थित जैन मंदिर के नीचे वात्सल्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र जैन और सर्वेश कुमार जैन ने किया। अध्यक्षता पदमावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य विमल सागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया, वहीं मंगल कलश की स्थापना हुई। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म जलेसर क्षेत्र के गांव कोसमा में हुआ था। उन्होंने जैनेश्वरी दीक्षा धारण कर देश और दुनिया में जैन धर्म की पताका फहराई और जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आचार्यश्री का 100वां जन्मजयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में पांच व छह अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चुनमुन झांकी मंडल के संजीव जैन संजू ने बताया कि पांच अक्तूबर को बड़े जैन मंदिर में पूजन होगा। छह अक्तूबर को आचार्यश्री विमल सागर महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस मौके पर गुलाब चंद्र जैन, विमल जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, प्रदीप जैन, विक्रांत जैन, बॉबी जैन, दिनेश चंद्र जैन, महेश जैन, संदीप जैन, शैली जैन, प्रमोद जैन, अरुण जैन, वशु जैन, अंकित जैन आदि समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें