फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: कांवड़ियों की बाइकें टकराईं...तेज आवास सुन घरों से निकल आए लोग, मच गई चीख-पुकार; एक की मौत और तीन घायल

Wed, 26 Feb 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के गांव कंसुरी के पास दर्दनाक हादसा। कांवड़ियों की बाइक बेकाबू होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की बाइक बेकाबू होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। कांवड़ियों सहित चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात कासगंज से कांवड़ भरकर परसोंन स्थित शिव मंदिर जलाभिषेक के लिए जितेंद्र (19) निवासी गटिया थाना सोरों, संतोष (17), रोहित (18) निवासी सोरों जनपद कासगंज बाइक से जा रहे थे।  बाइक बेकाबू होकर गांव कंसुरी के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। इस पर गांव मैनाठेर थाना बागवाला निवासी प्रदीप (35) अपने भाई को बुलाने के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर एकत्रित हो गए।

हादसे के दौरान चारों लोगों के गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। प्रदीप सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कांवड़िया रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि वह कस्बा बागवाला में शराब के ठेके पर नौकरी करता है। ठेका बंद करने से पहले छोटे भाई प्रदीप को फोन किया था कि मुझे लेने आ जाओ। भाई मुझे बुलाने आ रहा था। बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों से अलीगंज मार्ग स्थित कंसुरी पर टक्कर हो गई। भाई की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें