मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को होता घायलों का उपचार।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को होता घायलों का उपचार।
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव घुटलई के पास सोमवार दोपहर के समय एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उस पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटना में पिलुआ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए हैं।
थाना सकीट के गांव पूठ निवासी अंशुल ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय गांव से शहर की ओर आ रहे थे। कृष्णा साथ बैठा था। रास्ते में गांव घुटलई के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
इसके अलावा पिलुआ के गांव भदवास में रविवार रात एक वैवाहिक आयोजन चल रहा था। इसमें अलीगढ़ के गभाना से बरात आई थी। बरात चढ़ने के बाद बराती मुन्नेश, मुकेश और भदवास के रिंकू व सूरज की बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे चारों ही घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।