एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-हाथरस मार्ग स्थित गांव महानमई से सोमवार शाम जलेसर आ रहे सराफ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। तमंचे की बट से प्रहार कर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सरस्वती धाम निवासी नरेंद्र ने बताया कि ग्राम महानमई में सराफा की दुकान करता है। सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान से जलेसर स्थित घर के लिए चला था। पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग आए और गांव तिसर्रा के पास रुकवाकर तमंचे की बट से सिर में प्रहार कर थैला छीन लिया। इसमें लगभग 2 तोला सोने के आभूषण तथा आधा किलो चांदी की पायल थीं।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ नीतीश गर्ग व कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित व अन्य लोगों से बातचीत कर बयान लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत करवाई की जा रही है। इसी के साथ ही घटना के खुलासे के लिए दो टीम लगा दी गई हैं, जांच की जा रही है।