ग्राम गोयती पर शनिवार शाम बस ने दो बाइक सवारों भाईयों को चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। उसे अलीगढ़ मेडीकल कालेज रेफर किया गया।
ग्राम सलेमपुर निवासी जास मोहम्मद (20) अपने छोटे भाई गुलशन नवी (18) के साथ कासगंज बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। गांव गोयती के समीप पहुंचते ही उन्हें बस ने चपेट में ले लिया जिससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। जास मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलशन गंभीर घायल हो गया। घायल गुलशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। सूचना परिवारीजनों को दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। मृतक के तहेरे भाई इकरार ने कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।