फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराए बाइक सवार...एक युवक की माैके पर ही माैत, साथी की हालत गंभीर; मचा गया चीत्कार

Thu, 17 Apr 2025 11:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार खडे़ ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। इसमें एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि साथी युवक की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के कलिंजर गांव के समीप देर रात दावत खाकर वापस घर जा रहे दो बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गए। सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय पुत्र छोटेलाल निवासी नाबर थाना नया गांव और रजनीश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नाबर थाना नया गांव दावत खाकर जुनेदपुर गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पुत्तूलाल स्कूल के पास बाइक टकरा गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में संजय की मौके पर ही माैत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें