फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा-टूंडला मार्ग पर गांव जिनावली के पास सड़क किनारे खड़ी भूसा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों को आगरा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आगरा के गांव गैलाना निवासी ग्रामीणों ने बताया कि गुरदास (20) के सकीट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त टीटू के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से जा रहा था। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जिनावली के पास सड़क किनारे खड़ी भूसे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आगरा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां गुरदास की मौत हो गई। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि दुघर्टना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन परिजन दोनों को लेकर जा चुके थे। उन्होंने मौत की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें