फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/सकीट। सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रजपुरा के पास बाइक सवार विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक बीकेश पुत्र बलवीर (22) निवासी नगला दया औंछा सकीट से गांव जा रहा था। रात करीब 8ः30 बजे रजपुरा गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह सामने एक विद्युत खंभे से टकरा गया। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान आस-पास के लोग वहां एकत्रित हो गए।
लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे सीएचसी सकीट से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर किया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें