फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक में टक्कर मारी, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। मां-बेटी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद महिला से कुंडल लूटकर फरार हो गए। गिरने की वजह से महिला घायल हुई है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के कायमगंज थानांतर्गत गांव भूण निवासी मीरा देवी अपने पुत्र गौतम के साथ मायके गढ़िया द्वारी जा रहे थी। तभी दरियावगंज कैल्ठा रोड पर ब्रह्मदेव महाराज के पास अपाचे बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर जा गिरी। बदमाश उसके कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला से जानकारी की। कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें