फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही से गई दो जान

Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगला समल निवासी दो युवकाें की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि खेत में दो दिन से तार टूटे पड़े थे। सूचना के बाद भी इन्हें जोड़ा नहीं गया। इसी से यह हादसा हुआ है। वहीं एक साथ दो युवकों की मौत से नगला समल में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा।  
विज्ञापन

बता दें कि नगला समल निवासी भगवान दास और रविंद्र बुधवार की शाम गांव कल्यानपुर दावत में गए थे। रात दोनों खेतों के रास्ते पैदल लौट रहे थे, तभी टूटे पड़े तारों के कारण करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल देखकर लगता है कि रविंद्र पहले करंट की चपेट में आया था, उसे बचाने के प्रयास में भगवान दास की भी जान चली गई। गुरुवार रात दोनों के शव खेत में मिलने से कोहराम मच गया। गांववाले इस जानलेवा हादसे के लिए बिजली विभाग के अफसर और कर्मियों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। घटना से लोगों में गुस्सा भी है। ग्रामीणाें ने बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोनों मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें