एटा। गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन प्रभारी जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शिक्षकों के अनुसार आंदोलन स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने उनकी मांग मानते हुए बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की घोषणा की है।
पखवाड़े से जारी शिक्षक आंदोलन प्रभारी जिलाधिकारी से वार्ता एवं आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। प्रशासन के आश्वासन से शिक्षकों में राहत दिखाई दी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने इसे शिक्षकों की विजय बताते हुए कहा कि गरमी-तपिश में पसीना बहाने वाले शिक्षकों की मेहनत बेकार नहीं गई।
जिलामंत्री नेम सिंह वर्मा ने कहा कि एक बार फिर एकता और संघर्ष से शिक्षकों को न्याय मिला है। प्रवीन यादव, सूरजपाल वर्मा, मुनेश सिसौदिया, आलोक वार्ष्णेय, ओमेंद्र सिंह, राकेश चौहान, ऋषि चौहान, राजीव वर्मा, अमीर सिंह यादव, जयराम सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
समीक्षा बैठक आज
जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय के अनुसार बुधवार को संकुल भवन पर आयोजित जिला कार्यकारिणी, ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन की समीक्षा की जाएगी।