फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर बीएलओ कार्य का बहिष्कार

Mon, 22 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मिरहची। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सोमवार को प्रशासन ने विकास खंड सभाकक्ष में शिक्षा प्रेरकों को एक दिवसीय बीएलओ प्रशिक्षण के लिए बुलाया। प्रेरकों ने प्रशिक्षण तो ले लिया, लेकिन 24 माह से मानदेय न मिलने की बात कहते हुए बीएलओ कार्य का बहिष्कार कर दिया। बोले, जब तक वेतन नहीं मिलेगा काम नहीं करेंगे। कलक्ट्रेट पर एएसडीएम पीके सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुधाकर किशोर ने ब्लॉक सभागार में उपस्थित पर्यवेक्षकों व प्रेरकों को एक जनवरी 2015 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने, सर्वे कार्य में मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने व पंचायत से बाहर रह रहे मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से काटने आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद 24 माह से मानदेय न मिलने से गुस्साए प्रेरकों ने बीएलओ कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी  और ब्लॉक से बाहर निकल आए। राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल यादव,  रामस्वरूप शाक्य, रघुवीर सहाय, महावीर सिंह, खुशीराम, प्रवीन कुमार,  रामचंद्र, प्रभुदयाल, उपेंद्र कुमार, प्रेमपाल, लाखन सिंह, कालीचरन, चेतराम  वर्मा आदि थे। उन्होंने बीएलओ कार्य सौंपने से पहले 22 माह का वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर  एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विनोद कुमार, रामनाथ सिंह,संदीप सिंह,  वीरेश कुमार, निशा, रश्मि, ललित वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें