शहर में सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह मनाया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। कहीं काव्य गोष्ठी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के होली मिलन में काव्य गोष्ठी हुई। डॉ. राकेश मधुकर ने बनाएं एक नया परवेश, कालिमा न रहे कहीं शेष, भुलाएं आपस के मतभेद, यही है होली का संदेश, सुनाया। इसके बाद हरिस्वरूप सक्सेना, राजेश सक्सेना, राकेश सक्सेना, डॉ. निरुपमा वर्मा, अर्चना सक्सेना ने भी अपनी काव्य पाठ किया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुलश्रेष्ठ, राजेश माथुर, शरद सक्सेना, हिमांशू कुलश्रेष्ठ, रामकुमार सक्सेना आदि मौजूद थे।
उप्र सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, ब्लॉक प्रमुख वजीर यादव, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव का स्वागत किया गया। इस मौके पर सिपाही लाल, तोताराम शर्मा, सुघड़ सिंह, कलक्टर सिंह, रामदास पचौरी सूरजपाल सिंह मौजूद थे। नन्नूमल चौराहा स्थित साईं धाम मंदिर पर होली मिलन समारोह में अमरपाल सिंह, भोले, सूरज, सागर, गोपाल आदि मौजूद थे।