भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने सोमवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला।जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि भाकियू के बैनर को फाड़ने के आरोप में पदाधिकारी एसडीएम शिवकुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे।पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
एटा। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने सोमवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला। किसानों व भाकियू के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि भाकियू के बैनर को फाड़ने के आरोप में पदाधिकारी एसडीएम शिवकुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां सीओ राजकुमार और कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर मुकद्दमे वापस नहीं लिए गए तो संगठन पूरे प्रदेश और अन्य राज्य में भी एसएसपी ऑफिस का घेराव करके महापंचायत का आयोजन करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शरद चौहान, विक्की ठाकुर, शैलेंद्र यादव, सचिन यादव, धीरेंद्र भारद्वाज, दीपक शर्मा, अनूप शर्मा, मोहित पाठक, अभिषेक पंडित, पंकज गुप्ता, संजय शर्मा, दीपक पंडित मौजूद रहे।