एटा। जलेसर क्षेत्र के श्री कृष्णानंद सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को चीतों पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्हें चीतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी एसके उपाध्याय ने बताया कि भारत में विलुप्त चीता की वापसी सरकार कराने जा रही है। 17 सितंबर को कुनो पालपुर नेशनल पार्क श्योपुर मध्य प्रदेश में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे तेज धावक जानवर है। इस प्रश्नोत्तर और परिचर्या में शामिल विद्यार्थियों से चीतों के संबंध में कई तरह के सवाल पूछे गए। वन दारोगा शीलेंद्र पाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक जालिम सिंह, प्रधानाध्यापक भंवर सिंह, मोतीलाल, दयावती, जशनदीप कौर मौजूद रहे।