फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा, बेहतर रोजगार है नई जमात का मुद्दा

Thu, 12 Jan 2017 11:52 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव पर बातें करती छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिजली, पानी, परिवहन, स्वास्थ्य से इतर नई जमात के मतदाता जनप्रतिनिधियों से अच्छी शिक्षा और बेहतर रोजगार चाहते हैं। विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही इन नए मतदाताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। साथ ही वे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रख रहे हैं।
विज्ञापन



छात्र रोहित यादव कहते हैं कि जनप्रतिनि को क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाला होना चाहिए। वे अपना वोट डालते समय इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे। छात्र विकास यादव कहते हैं कि युवा वर्ग की सबसे बड़ी जरूरत अच्छी रोजगारपरक शिक्षा है। शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास नहीं हो पा रहे। छात्र हिमांशु उपाध्याय कहते की नजर में आज की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है।

क्षेत्र में आज तक रोजगार के पर्याप्त साधन विकसित नहीं हो सके हैं। रोजगार का भरोसा देने वाले जनप्रतिनिधि को ही वे अपना वोट देंगे। छात्र प्रशांत राजपूत कहते हैं कि आज के दौर में सबसे ज्यादा अहम शिक्षा है। विधायक उसे ही चुना जाए, जो क्षेत्र के बिजली, पानी, परिवहन, स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा और रोजगार दिलाने को लेकर संजीदा नजर आ रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें