फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां घर की रोशनी इनके साथ न किया जाए भेदभाव : फोटो

विज्ञापन
राजा कार रामपुर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूक रैली में भाग लेते स्कूली बच्चे- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट से जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ डीएम सुखलाल भारती ने किया। रैली जीटी रोड से शुरू हुई और जीजीआईसी बालिका स्कूल पर समापन हुआ। बच्चे रैली में ‘बेटियां घर की लक्ष्मी हैं-इनसे भेदभाव न करें...।’ स्लोगन लिखीं तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

जीजीआईसी स्कूल में डीएम ने कहा कि बेटियों को बेटों से कमतर न आंका जाए, बेटियां घर की रोशनी होती है। इस सप्ताह का आयोजन 26 जनवरी तक चलेगा। सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी एसपी वर्मा, डीआईओएस एमपी सिंह, डीसी मनरेगा पीसी यादव, दयानंद श्रीवास्तव, भवर सिंह आदि मौजूद रहे।
अलीगंज में रैली में आरडी इंटर कॉलेज, तथागत हायर सैकेंडरी स्कूल, अलीगंज पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। रैली नई तहसील से शुरू हुई और प्राइमरी पाठशाला में सम्पन्न हुई। एसडीएम पीएल मौर्या ने छात्राओं को बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं के तहत 20 से 26 जनवरी तक स्कूलों में कार्यक्रम होंगे। खंड शिक्षाधिकारी संतोष प्रताप सिंह, पालिका के अधिकारी राजेश शाह, एवीआरसी सत्यप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सकीट में प्राथमिक विद्यालय से रैली निकाली गई। रैली ब्लाक संसाधन केंद्र से शुरू होकर मेन बाजार, मोहल्ला चक, पोस्तीखाना, मोहल्ला खरा, जोशियान, मोहल्ला कायस्थान भ्रमण करते हुए स्कूल में पहुंची।
जैथरा में श्री नेहरू सार्वजनिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में रैली निकाली। शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर किया। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह गहलौत, राजीव चौहान, प्रहलाद सिंह चौहान, ऐपी सिंह चौहान, विनोद कुमार, सतेद्र कठेरिया, रामसनेहीलाल, उर्जेश यादव, राघ्वेन्द्र सिंह राठौर, श्यामवीर सिंह राठौर मौजूद रहे।
राजा का रामपुर स्थित प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक एवं जूनियर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर ने शुभारम्भ किया। इमरान खान, मुनीष, हरिश्चन्द्र, ओमपाल, अनुज पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जलेसर में रैली का शुभारंभ तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, पीडी एटा एचएन कुशवाह और बीएसए संजय सिंह ने फीता काटकर किया। रैली तहसील प्रांगण से शुरू होकर शेरगंज, बड़ा बाजार, बाजार कलॉ, नाला बाजार, बाजार बिसात खाना, मण्डी जवाहरगंज होते हुये श्रीजी उमा विद्यालय पर सम्पन्न हुई। नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा, एसआरजी शिक्ष प्रीति गौड़, धर्मेन्द्र तिवारी, हीरालाल कुशवाह, सलीम खान, योगेंद्र गिरी, प्रियंका वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या बालिका इंटर कॉलेज अनीत यादव, अधिशाशी अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, अशोक वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।
बेहोश हो गई कक्षा नौ की छात्रा
अलीगंज। रैली में कक्षा 9 की बालिका बेहोश हो गई। आनन-फानन में एसडीएम ने अपनी कार से प्राइवेट चिकित्सक के यहां उसे भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। रैली में आरडी इंटर कॉलेज की छात्रा सोनी निवासी ग्राम ससोता नगर में भ्रमण करने के बाद प्राइमरी पाठशाला परिसर पहुंची। एसडीएम कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहां बालिका लाइन में खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह बालिका होश में आ गई तभी दूसरी बालिका सोनी भी बेहोश होकर गिर पड़ी। एसडीएम ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया।

जैथरा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चेयरमैन- संवाद- फोटो : ETAH

कलक्ट्रेट पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूक रैली का उदघाटन करते डीएम सुखलाल भरती स्कूली बटियों के स?- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें