फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व में घटित घटनाओं पर सतर्कता बरतें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के दृष्टिगत थाना प्रभारी अभी से अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करें। पूर्व में घटित घटनाओं पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने थाना परिसरों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। कहा कि थानों में लाइसेंसी शस्त्रों को जल्द जमा कराकर लाइसेंसधारक के कारतूसों का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम, अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई, जघन्य अपराधों के निस्तारण में तेजी लाने, सक्रिय गैंग, अवैध शराब निर्माण, अनूसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और सूचीबद्ध अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि वे अधीनस्थों को गाइड करें और ड्यूटीरत अधीनस्थों को चेक करें। जनशिकायती प्रार्थनापत्र, आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें