फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूछताछ के लिए दो लोगों को ले गई बरेली पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ 27 मार्च को बरेली में सिटी स्टेशन के पास दुष्कर्म की घटना हुई। शनिवार रात आई बरेली पुलिस मोहल्ले के दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। उधर, दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के चाचा ने बताया कि भतीजी बरेली के ही अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। पुलिस लगातार घटना को अंजाम देने वाले की तलाश करते हुए जांच कर रही है।
27 मार्च से अब तक सिटी स्टेशन के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए हैं। इसके अलावा अन्य संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है। शनिवार की देर शाम पुलिस एटा आई थी। साथ गए पूर्णागिरी यात्रा से लौटी एक महिला और पुरुष को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि किशोरी के पिता की भी हालत खराब है और वह डर की वजह से काफी परेशान हैं। घर पर मौजूद दिव्यांग भाई, छोटा भाई और बहन भी काफी डरे-सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें