बरेली ट्रैक पर बढ़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा बरेली से शनिवार को कासगंज तक रेल लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल सफल रहा। अब चीफ इंजीनियर की फाइनल रिपोर्ट के बाद इस मार्ग पर जल्द ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। इसके साथ ही लंबी दूरी की ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन बढ़ने की संभावना है। इससे यात्रियों की प्रतीक्षा खत्म होगी।
मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमेाहन जिंदल, मुख्य चीफ इंजीनियर सोनवीर सिंह दोपहर 1:20बजे स्पेशल ट्रेन से कासगंज पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। बरेली रेल लाइन पर चल रहे निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रामगंगा ब्रिज से किया गया स्पीड ट्रायल सफल रहा है। रामगंगा ब्रिज से 12:20 के बाद 13:20 पर वह मुख्य इंजीनियर के साथ कासगंज पहुंचे। कासगंज बरेली मार्ग पर छोटी-छोटी कमियों को भी चीफ इंजीनियर ने संज्ञान में लिया और इन्हें दूर करने के निर्देश संबंधित इंजीनियर अधिकारियों को दिए। डीआरएम ने बताया कि 22 अप्रैल से इस रूट पर रामनगर मुंबई ट्रेन प्रस्तावित है। इस ट्रेन के संचालित होने के साथ ही लंबी दूरी की कई और ट्रेन कासगंज-बरेली के लिए अन्य एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जाएंगी।
वर्तमान में 75 की स्पीड पर दौड़ रही ट्रेनों की भी स्पीड बढ़ाई जाएगी जिससे यात्री सुगमता से समय सीमा में अपनी यात्रा कर सके। रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर विनोद ाीवास्तव को यात्री व्यवस्थाएं अच्छे से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को पेयजल की दिक्कत न हो। इस दौरान सीनियर डीएम अजय वार्ष्णेय, एके सिंह, अजय कुमार, सीनियर डिवीजनल इलैक्ट्रानिक इंजीनियर जितेंद्र त्रिपाठी, डीसीएम डा. हरीश कुमार, सीएचआई वीएल मीना, डा. वीलाल सहित रेलवे विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।