फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बार चुनाव, 890 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
कलक्ट्रेट बार के बाहर मौजूद अधिवक्ता ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान का समय खत्म होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया। शाम साढ़े छह बजे से मतगणना शुरू हो गई, देर रात तक परिणाम आ सके।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नारायण भाष्कर की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बार के 951 मतदाता हैं, इनमें से शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान 890 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह आठ बजे धीमी गति से मतदान चला लेकिन दोपहर में मतदाताओं की भीड़ रही। मतदान करने से पहले मतदाताओं के सीओपी कार्ड की जांच की गई।
एक-एक मतदाता पर एल्डर कमेटी के सदस्यों की नजर रही। शाम पांच बजे समय समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया और पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला भी मतपेटियों में कैद हो गया। इसके बाद निर्वाचन में लगी कमेटी के सदस्य डेढ़ घंटा लंच पर चले गए और शाम साढ़े छह बजे मतगणना शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट बार एसोसिशन महासचिव संजय उपाध्याय ने बताया है कि मतगणना समय से शुरू कर दी गई, परिणाम रात दो या तीन बजे तक आने की संभावनाएं हैं। एल्डर कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की निगरानी में मतदान हुआ है और मतगणना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें