मॉडल बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार पुंढीर निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजेता पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रमोद कुमार पुंढीर ने 51 मत प्राप्त किए। अवधेश कुमार सक्सेना 37 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। मोरध्वज वर्मा को मात्र 14 वोट मिले। महामंत्री पद पर सर्वेश कुमार गुपत, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, व अनुराग शर्मा, सह सचिव विमल कांत, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ अभिषेक शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 16 पद रिक्त रह गए। अब इन पदों को एल्डर कमेटी की आम सभा में भरा जाएगा। निर्वाचन आयुक्त गुरदयाल सिंह, सहायक निर्वाचन आयुक्त यतेद्र कुमार शर्मा रहे। इस दौरान रजनीकांत यादव, लालाराम, हेम सिंह यादव, हरिओम, विपिन कुमार शर्मा, कर्मवीर सिंह, प्रकाश वीर सिंह सोलंकी, पीयूष, शारदा प्रसाद सक्सेना, अख्तर अब्बास, रमेश सोलंकी आदि ने विजेता अधिवक्त्राओं का स्वागत किया।