फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों पर गिरे बर्बादी के ओले

Fri, 03 Apr 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने फसलों को एक बार फिर नुकसान पहुंचाया है। किसानों की मानें तो गुरुवार रात के मौसम ने सीधे गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। कटा पड़ा गेहूं दूसरे खेतों में उड़ गया। वहीं जलेसर में 15 मिनट तक ओले गिरे। इससेे गेहूं व सरसों की फसल चौपट हो गई है। शुक्रवार शाम फिर मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन






जलेसर के गांव बेरनी, कुंजलपुर, ऊंचा गांव, नब्दयाराम, नगला पृथ्वी, भ्याऊ, शेरपुर, सरायनीम, विचपुरी, सकरौली, तखावन, कासिमपुर, नगला छोकर, नगला सूखा, मुकटपुर, रनोसा, करथनी, आनंदगढ़ी, रामरायपुर, नगला बालजीत, बछेपुरा आदि गांव ओले से प्रभावित हुए।


कृषि विभाग की मानें तो बरसात होने से कटे हुए गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। शुक्रवार सुबह से किसानों ने अधिकारियों के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन किया। इसके बाद एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र में लेखपालों को नुकसान का आकलन करने के लिए भेज दिया। बारिश से पूर्व में हुए नुकसान को लेकर राजस्व विभाग ने 25-50 प्रतिशत तक का नुकसान झेलने वाले किसानों की सूची तैयार की है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी थी, उन्हें गुरुवार की रात की बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं से कटे हुए गेहूं के  गठ्ठे काफी दूर तक उड़ गए। इसके अलावा गेहूं खेतों में भीग गया। जिले में देरी से बोई गई गेहूं की फसल गिर गई है। पूर्व में हुई बारिश से भी गेहूं की फसल खेत में गिर गई थी प्रशासन ने 26 प्रतिशत का नुकसान का आकलन किया था।  
विज्ञापन



जायद फसलों के लिए वरदान बनी बारिश
बारिश जायद फसलों के लिए वरदान साबित होगी। कृषि विभाग की मानें तो जायद की फसल में मक्का, मूंग आदि की फसलों को फायदा होगा। किसानों को अब जल्द ही इनकी सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।



तेज आंधी से उड़े होर्डिंग्स, बिजली भी गुल
गुरुवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लालपुर के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं आई। विभाग के अनुसार आंधी के चलते ऊपर से ही बिजली कटौती की गई थी। दूसरी ओर आंधी के चलते बस स्टैंड, कचहरी रोड आदि स्थानों पर लगे होर्डिंग्स धराशायी हो गई।



किसानों को मिले मुआवजा नहीं तो करेंगे आंदोलन
जलेसर। गांव नगला पृथ्वी निवासी भाकियू भानू के प्रदेश सचिव, बदनपुर निवासी बसपा नेता लोकेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोहनलाल गौतम एवं भाकियू भानू के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता लालजीशाह, अधिवक्ता राजेश शर्मा आदि ने बताया कि बारिश, आंधी ने पहले ही आलू, गेहूं आदि की फसल को नुकसान पहुंचाया। भाजपा, भाकियू भानू, बसपा आदि के कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार से मांग की है कि अतिशीघ्र किसानों को मुआवजा न दिलाया गया तो वह सड़क पर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें