फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक हड़ताल से होगा 1200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sun, 18 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैक हड़ताल से होगा 1200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

21 से छह दिन के लिए बैंक रहेंगी बंद
95 बैंक शाखाओं से जुड़े हैं 10 लाख ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। छह दिन के लिए बैंक शाखाएं बंद होने जा रही है। चार दिन के लिए कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश व गणतंत्र दिवस समारोह की भी छुट्टी हैं। लगातार बैंकों के न खुलने का असर कारोबार पर पड़ेगा। ग्राहकों के सामने भी ऐसे में दिक्कतें हो सकती हैं।
जनपद भर में 92 बैंक शाखाएं संचालित हैं। इन सभी शाखाआें से 10 लाख ग्राहक जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक अपने लेनदेन के लिए बैंक शाखाओं पर पहुंचते है। 21 जनवरी से लगातार छह दिन के लिए बैंक शाखाओं में काम काज नहीं होगा। लगभग 200 करोड़ का लेन देन एक दिन में इन शाखाओं पर होता है। छह दिन में 1200 करोड़ का ट्रांजेक्शन प्रभावित हो सकता है। इतने दिन तक बैंक बंद रहने का सबसे अधिक असर कारोबार पर पडे़गा। बड़ी संख्या में कारोबारी अपनी कारोबार बैंक के माध्यम से ही करते है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में चैक क्लियरेंस के लिए लगाए जाते हैं। यह सभी छह दिन के लिए अटके रहेंगे।
विज्ञापन


कब तक रहेंगी बैंकें बंद
- कर्मियों की हड़ताल 21 से 24 जनवरी
- साप्ताहिक अवकाश 25 जनवरी
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

दो दिन में निपटा लें काम
कासगंज। हड़ताल से पहले आज से दो दिन के लिए ही बैंक खुल रही हैं। दिक्कतों से बचने के लिए इन दो दिन में ही काम निपटा लें, अन्यथा 27 जनवरी को बैंक खुलने का इंतजार करना पडे़गा।
विज्ञापन


धन निकासी को न रहे एटीएम के भरोसे
कासगंज। बैंक शाखाओं ने धन निकासी के लिए एटीएम की सुविधाएं दे रखी हैं। लगभग 45 एटीएम जनपद में लगे हुए हैं। इन एटीएम की स्थिति भी ठीक नहीं हैं। सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम तो अवकाश के दिन बंद ही रहते हैं। शहरी क्षेत्र में भ्ीा लोगों को इनका अधिक लाभ नहीं मिलता। बैंक एक दिन के लिए ही इनमें धन डाला जाता है। यही नहीं एटीएम अक्सर खराब भ्ीा रहते हैं।

बैंक हड़ताल से कारोबार प्रभावित हो जाता है। 200 करोड़ रुपये का कारोबार एक दिन में जनपद की शाखाओं में हो जाता है।
- बीके गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें