फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक करोड़ के गबन का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के गबन के आरोपी बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर कोतवाली नगर में 6 केस दर्ज हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बनवारी नगर कस्बा व थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज निवासी अच्युतकांत त्रिपाठी शहर में स्थित यूको बैंक की शाखा में प्रबंधक थे। ग्राहकों का आरोप है कि इनके माध्यम से होम लोन कराया तो उसकी आधी से ज्यादा रकम इन्होंने खुद ले ली। न तो हमारा मकान बन सका और न ही आगे और कोई काम कर पा रहे हैं। ऋण धनराशि के भुगतान के लिए हमारे पास संदेश आ रहे हैं।
एक पीड़ित दिव्यांग लोकेंद्र निवासी श्यामनगर ने बताया कि जब हम लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो इनको यहां बैंक से हटा दिया गया। लोकेंद्र ही नहीं कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कई बार सीओ सिटी से लेकर एसएसपी के यहां तक शिकायत की, तब इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार की दोपहर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गबन होने पर ग्राहकों ने किया था धरना प्रदर्शन
दिव्यांग लोकेंद्र ने बताया कि यूको बैंक के तत्कालीन प्रबंधक अच्युतकांत त्रिपाठी ने जब हम लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की तो हम लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद कई बार पुलिस अधिकारियों से वार्ता की, नतीजा नहीं निकला। बाद में हम लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। बताया कि अच्युतकांत त्रिपाठी हम लोगों से उधार की कहकर खाते से रुपये निकाल लेते थे और बाद में नहीं देते थे। बैंक के बाहर खड़े होकर भी कई बार प्रदर्शन किया लेकिन, उन्होंने हमारी एक भी बात नहीं सुनी।
उन्होंने बताया कि इनके साथ कैशियर व अन्य लोग भी मिले हुए थे। जो बाउचर पर अधिक रकम भरकर निकाल लेते थे। हमने बाउचर में 3 लाख रुपये भरे तो वह उसको 6 लाख करके निकाल लेते थे। इस मामले की जानकारी हमें पासबुक चढ़वाने के बाद मिली। इसके अलावा एक-दूसरे के साथ इस प्रकार की ठगी होने का मामला सामने आया, तब पता चला कि यहां तो लाखों की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें