फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में कनेक्टिविटी फेल

Fri, 06 Nov 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कई बैंक शाखाओं में शुक्रवार को कनेक्टिविटी फेल रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई। आगरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में जहां सुबह से कनेक्टिविटी फेल रही, तो गांधी मार्केट स्थित एटा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की कनेक्टिविटी दिन भर कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी करती रही। दूसरी ओर शहर के कई एटीएम भी धोखा दे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन बैंक उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का दिन रहा। बैंकों में कनेक्टिविटी फेल रहने से कैश जमा करने और निकालने के लिए लाइन लगी रहीं। कई उपभोक्ता कनेक्टिविटी आने का इंतजार कर लौट आए तो कुछ का पूरा दिन खराब हो गया। एचडीएफसी की शाखा में सुबह से कनेक्टिविटी न होने से उपभोक्ता मायूस रहे। वहां, शाम पौने चार बजे कनेक्टिविटी जुड़ पाई, इसके बाद कर्मचारियों ने अपना काम शुरू किया।
दूसरा एटा अर्बन कोआपरेटिव बैंक में दिन भर कनेक्टिविटी के जुड़ने और फेल होने की समस्या बनी रही। इससे कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों परेशान रहे। हालांकि बैंक प्रबंधक राजेश राणा ने बताया कि कनेक्टिविटी की परेशानी बैंक में बहुत अधिक नहीं रही। सामान्य दिनों की ही तरह काम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें