फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की कगार पर शराब की 50 दुकानें

Wed, 22 Mar 2017 11:40 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल से हाईवे के किनारे स्थित शराब की दुकानों को 500 मीटर दूर करना है। इसे लेकर आबकारी विभाग परेशान है। हालांकि अंग्रेजी, देशी और बियर की 73 दुकाने चिंहित कर ली गई हैं, लेकिन सिर्फ 23 दुकानों को ही शिफ्ट करने की जगह मिल पाई है। अफसरों का मानना है कि दुकानें हटने से 40 करोड़ रुपये के सालाना राजस्व का नुकसान संभव है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिले में 73 दुकानें चिह्नित कर हाईवे से 500 दूर शिफ्ट करने के लिए जनवरी में नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पर, करीब 50 दुकानों पर जगह की कमी के कारण बंदी की तलवार लटक रही है। बताया कि यदि एक अप्रैल तक दुकानें हाईवे से नहीं हटीं, तो उन्हें बंद करा दिया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में शराब ठेके बंद होने पर आबकारी विभाग को सालाना 40 करोड़ रुपये के राजस्व की होनी होने की संभावना है। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं। चिह्नित दुकानों में बियर बार, अंगेजी और देशी शराब के कई ठेके रसूखदारों के हैं। बता दें कि चिह्नित की गई दुकानों में 23 राष्ट्रीय राजमार्ग और 50 स्टेट हाईवे के किनारे चल रहीं हैं।
विज्ञापन


जिल में शराब ठेकों की संख्या
अंग्रेजी शराब के ठेके-   52
देशी शराब के ठेके-     186
बियर की दुकानें-        36
शिफ्ट होने वाले ठेके-   73
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें