फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मकान तोड़ते समय गिरा छज्जा, मजदूर घायल

Fri, 05 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड पर स्थित इसी मकान का छज्जा गिरने से हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड पर ईदगाह के सामने पुराना मकान तोड़ते समय छज्जा गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक मजदूर घायल हो गया। इसका मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में ईदगाह के सामने एक पुराने मकान को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को शाम के समय अचानक से मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। नीचे काम कर रहा मजदूर विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर साथियों ने मलबा हटाया और घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
यहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। हालत में सुधार होने पर विनोद ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर है। तीन दिन से उसे तोड़ने का काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें