सांसद खेल स्पर्था में क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद जश्न मनाती बालाजी क्रिकेट एकेडमी की टीम।
एटा। शहर के स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत बुधवार को सीनियर वर्ग में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें बालाजी क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता रही। इसने बेसिक एकादश की टीम को 35 रन से हराया।
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में बालाजी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बालाजी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 181 रन बनाए। सबसे अधिक 60 रन शिवम ने बनाए। वहीं राजा ने 38 और आशीष चौहान ने 36 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक एकादश की टीम 18 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सबसे अधिक शरद ने 38 रन बनाए। बालाजी की ओर से नेमेंद्र ने 3, आकाश ने 2 और शिवम ने 1 विकेट लिया। निर्णायक की भूमिका गौरव, अनिल, प्रभात ललित नोक्स, विशांत कुलश्रेष्ठ, रामबहादुर, अरविंद कुमार, शैलेश मिश्रा, नितेश कुमार ने निभाई। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, दिनेश चौधरी, हेमलता, शुभम, विजय, सपना, बबली आदि लोग मौजूद रहे।