फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, सराफा प्रतिष्ठानों की पुलिस ने खंगाली सुरक्षा

Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
सराफा प्रत‌िष्ठान में सुरक्षा इंतजाम देखती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को ढोलना, बिलराम व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें सराफा समेत सभी बड़े कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया। इसके अलावा क्षेत्र की बैंकों की भी पुलिस ने पड़ताल की।  
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार ढोलना क्षेत्र की बैकों की चेकिंग करने के लिए पहुंचे। क्षेत्र की बैंकों का निरीक्षण किया। रास्तें में बैंकों के आसपास पुलिस व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

वहीं ढोलना थाना प्रभारी श्रीनिवास ने कारोबारियों के साथ बैठक करते हुए लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति आदि के दिखने पर पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। यूपी 100 सेवा के अलावा थाना पुलिस को भी शिकायत की जा सकती है। सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं, जिससे उनकी दुकान पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आदि पहुंचे तो उसकी गतिविधियां कैद हो सकें। कारोबारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि अधिकांश कारोबारी कासगंज से जुड़े हैं। उनका दुकान बंद करने के बाद कासगंज जाना होता है। नहर पुल सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। मौके पर चेयनमैन प्रतिनिधि तोताराम, राजाराम प्रधान, महेश पहलवान, अतुल जैन, भाजपा नेता डा. बीडी राना, दीपक राना, कमरुद्दीन, कृष्णा, मनोज, ओम, भगवती, प्रीती वर्मा, संजीव, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें