फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन सतर्क

Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस एवं प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम के अचानक करवट लेने से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने एंटी रोड होल्डअप स्कीम लागू कर हाईवे पर बैरिकेटिंग लगाकर एक साथ कई वाहन रवाना करने के लिए कमर कस ली है।   
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि घने कोहरे और पारा गिरने के कारण यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से एंटी रोड होल्डअप स्कीम लागू कर दी र्गई है। एसएसपी ने बताया कि मलावन और पिलुआ में हाईवे पर बैरिकेटिंग लगा कर चेकिंग के बाद कम से कम एक दर्जन वाहनों को एक साथ रवाना किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि जलेसर-सिकंराराऊ मार्ग पर बैरिकेटिंग को लेकर हाथरस पुलिस से बात की गई है। गुरुवार से वहां भी बैरिकेटिंग लगा कर वाहन निकाले जाएंगे। इसके अलावा हाईवे पर चौथा मील के पास बैरिकेटिंग लगा एक साथ कई वाहन निकाले जा रहे हैं। चेकिंग और बैरिकेटिंग की निगरानी सीओ, एएसपी के साथ एसएसपी भी कर रहे हैं।
वहीं एआरएम दीपेंद्र ने बताया कि जिन बसों के शीशों में कुछ भी बदलाव होना है उन एक दो बसों का वर्कशॉप में मेंटीनेंस कराया जा रहा है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए टूटे शीशे वालों बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। यदि सफर के दौरान यात्री को किसी बस का शीशा टूटा दिखाई, दे तो फोन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें