फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाबा साहब के संकेतक बोर्ड को किया विकृत, लोगों में गुस्सा

Fri, 01 Nov 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर में पहचान के लिए लगाए गए संकेतक बोर्ड पर अंकित डॉ. आंबेडकर के चित्र को बृहस्पतिवार रात अराजक तत्वों ने विकृत कर दिया। इसे लेकर लोगों में गुस्सा पनप गया और उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बोर्ड पर छपे हुए बाबा साहब के चित्र को विकृत करने के साथ ही अराजक तत्वों ने इस बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश पनप गया। करीब एक वर्ष पहले ही ग्राम वासियों ने निजी रूप से ग्राम दोदलपुर की पहचान के लिए सकीट-चपरई मार्ग पर यह संकेतक बोर्ड लगाया था।
जिस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बना हुआ था। शुक्रवार को गांव वासियों ने आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों के समझाकर शांत किया। नया बोर्ड लगवाने अराजक तत्वों को तलाश कर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें