फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर से धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हनुमान जयंती के मौके पर शुक्रवार की शाम बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के साथ चल रही झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व शुक्रवार को नगर के हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चला। कहीं फूल बंगला सजाया गया, तो कहीं छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ा कर मन्नते मांगी गई। इसके अलावा नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने कई स्थानाें पर स्वागत किया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को माल गोदाम रोड स्थित बालाजी मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिर के कपाट खुलते हर हनुमान समेत अन्य देवी देवताओं को स्नान करा वस्त्र धारण कराते हुए श्रंगार कर आरती हुई। नन्नूमल चौराहा छोटी हनुमान गढ़ी में फूल बंगला, बालाजी मंदिर मारहारा दरवाजा शांतिनगर में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ा कर आरती की गई। शाम को बालाजी मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर से शुरू होकर पटियाली गेट, लोकमन तिराहा, वली मोहम्मद चौराहा, हाथी गेट, घंटाघर, जीटी रोड समेत अनेक कालोनियों से होते रहे देर रात मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल  बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखरते चल रहा था। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। हनुमान भक्त बैंडबाजे की धुनों पर थिरकते दिखाई दिए। इसके चलते नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानो पर भंडारों का आयोजन कर राहगीरों और स्थानीय लोगाें का प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा स्थलों पर भी हनुमान की मूर्तियां लगा कर पूजा की गई। शरद वार्ष्णेय, राम शिवाजी वार्ष्णेय, विपिन वर्मा उर्फ डेविड, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, मुकेश चंद्र, रामकिशन, अनुराग शास्त्री, सुजीत देव वार्ष्णेय सभासद, रामकिशन, सुखदेव सिंह, गजेंद्र सिंह, वीरेश्वर सिंह, आशुतोष सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें