फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर सराफा कारोबारियों को दिया समर्थन

Mon, 04 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर जहां सराफा कारोबारी पिछले एक माह से हड़ताल पर है। वहीं इन कारोबारियों के समर्थन में सभी व्यापार मंडलों ने बाजार बंद रख सराफा व्यापारियों का समर्थन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया। 
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जहां बाजार बंदी प्रभावी दिखी वहीं कस्बाई इलाकों में इसका मिलाजुला असर रहा। मुख्यालय पर लगने वाला सोम पटरी बाजार भी नहीं लग सका। सराफा ऐसोसिएशन के अलावा व्यापार मंडल, कंछल गुट, मिश्रा गुट, एवं संदीप बंसल गुट ने बाजार बंदी का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के खिलाफ जगह-जगह नारेबाजी कर प्रदर्शन कर जुलूस निकाला गया। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारी विरोधी नीतियां स्वीकार नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने केंद्र सरकार को व्यापारी विरोधी बताया। व्यापार मंडल संदीप गुप्त जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा कारोबार को पूरी तरह से तबाह करने पर आमादा है। सराफा संघर्ष समिति के अखिलेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अनिरूद्ध पल्तानी, जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिले भर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रदर्शन के दौरान अशोक अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, पूरन सिंह, दीपक गुप्ता चेयरमैन, निक्की अग्रवाल, रजत बिड़ला, राहुल बिड़ला, सत्यनारायण, कृष्णगोपाल, विजय पल्तानी, मिंकी अग्रवाल, राजवीर सिंह, असरार सैफी, पदम बौहरे, अमित पाठक, मनोज गहलौत, मनीष अग्रवाल, सत्यप्रकाश गहलौत, तपन बिड़ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें