फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताइये जिलाध्यक्ष जी अब तक न्याय क्यों नहीं मिल पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर मंगलवार को फरियादियों का दर्द देख प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीधा भाजपा जिलाध्यक्ष से सवाल दाग दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष से पूछा कि 50 दिन बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया और उनकी तकलीफ बरकरार है। इसका क्या कारण रहा। आप हमारे एटा आने का इंतजार करते रहे। मेरे विभाग का मामला है, मोबाइल या व्हाट्एएप पर बता दिया गया होता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती।
विज्ञापन

जिला पंचायत में जिला योजना समिति की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचे। यहां सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत, सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
जनप्रतिनिधियों ने दो मामले उनके समक्ष उठाए। पहला जैंथरा क्षेत्र के गांव सहोरी का था, यहां विद्युत विभाग ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, मंत्री की मौजूदगी में विद्युत विभाग के अधिकारियों को समझौता कर मामले को समाप्त करने के आदेश दिए, वहीं एक सड़क के मामले में भी दोनों पक्षों से वार्ता कर हल खोजे जाने को कहा।
विज्ञापन

इसी दौरान अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी उन्हें ज्ञापन सौंपने पहुंचे। बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों और स्टॉफ की लापरवाही के चलते संजीव वार्ष्णेय उर्फ मोनी की मृत्यु हो गई। डीएम और सीएमओ को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी न तो मामले की जांच की गई और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल डीएम को फोन पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं जिलाध्यक्ष और विधायकों को सलाह दी कि वह उनके आने का इंतजार न करें और जो भी समस्या हो उसे फोन पर ही बता दिया करें, जिससे समाधान तत्काल कराया जा सके।
तीनों को मिलीं दो कुर्सियां:-प्रभारी मंत्री की वार्ता के दौरान पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में इतनी भीड़ थी कि जनप्रतिनिधियों तक को बैठने के लिए कुर्सी और सोफा नहीं मिल सका। इस पर विधायक संजीव दिवाकर अंदर कमरे से दो कुर्सियां खींचकर लाए और इन्हें मिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक विपिन वर्मा डेविड और विधायक संजीव दिवाकर तीनों बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें