फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूपीएससी में आयुष ने 143 और प्रवीन ने 582वीं रैंक की हासिल

Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्रवीन यादव
विज्ञापन
एटा। यूपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद दो लोगों ने अच्छी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया। परिवार में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

आयुष पुत्र राजेश यादव निवासी नयाबांस ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में 143वीं रैंक हासिल की है। परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पिता राजेश यादव ने बताया कि आयुष ने हाईस्कूल और इंटर शहर के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद कंप्यूटर में बीटेक करते हुए यूपीएससी की तैयारी करते रहे। साल 2026 में बीटेक पूरी होने के साथ ही पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में 143वीं रैंक हासिल की है। आयुष के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वहीं मां वीरवती गृहिणी हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रवीन यादव पुत्र साधु सिंह उर्फ विशेष यादव निवासी संजय नगर ने यूपीएससी में 582वीं रैंक हासिल की है। पिता साधु सिंह ने बताया कि प्रवीन ने हाईस्कूल साल 2013 उत्तराखंड के मसूरी के सेंट जॉसेफ स्कूल से की है। वहीं इंटर साल 2015 में दिल्ली के डीपीएस स्कूल से की। इसके बाद राम मनोहर लोहिया लखनऊ से ग्रेजुएशन में एलएलबी की। 2022 में दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 582वीं रैंक हासिल की। उनके पिता साधु सिंह उर्फ विशेष यादव एक व्यापारी हैं। साथ ही बसुंधरा पर एक विद्यालय भी संचालित करते हैं। उनका बड़ा भाई प्रभात यादव पिता के साथ व्यापार देखते है। वहीं मां रामा देवी गृहिणी है।

प्रवीन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें