पिलुआ में हवन पूजन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ये भी है एक अर्थ
जनपद के कई विद्वानों ने राम नाम का अर्थ मनोज्ञ भी माना है। यहां मनोज्ञ का अर्थ है- जो मन को जानने वाला हो। वहीं, कई विद्वान पुरोहितों व व्याख्याकारों ने राम नाम का अर्थ कुछ इस प्रकार बताया है कि जो आनंद लेने वाला हो या फिर जो संतुष्टि देने वाला हो वही राम है।
संधि विच्छेद से जानें राम का अर्थ -
राम नाम का संधि विच्छेद किया जाए तो इस प्रकार अर्थ निकलता है - र+आ+म
- -“र” से रसातल
- -“आ” से आकाश
- -“म” से मृत्यु लोक
अर्थात जो पाताल, आकाश और धरती का स्वामी है वही राम है।