जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के बाहर छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते 112 के कर्म
एटा। यूपी 112 सेवा के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एलईडी वैन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के तहत जवाहरलाल डिग्री कॉलेज, श्रीकृष्ण महाविद्यालय मिरहची और रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम ने लोगों को बताया कि प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा, महिलाओं की सहायता, एक्सप्रेसवे या हाईवे सुरक्षा, आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों व बुजुर्गों की मदद जैसी परिस्थितियों में डायल 112 कैसे तत्काल सहायता प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कृष्णा यादव इंटर कॉलेज जिन्हैरा में बालिकाओं और महिलाओं को विशेष रूप से इस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि नागरिक 112 का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और किसी भी आपात स्थिति में निर्भय होकर इस नंबर पर संपर्क करें। संवाद