फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पटना पक्षी विहार में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Sat, 30 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शताक्षी सभागार में पर्यावरण को लेकर अ​धिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते सीडीओ राजेंद्र म
विज्ञापन
एटा। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर जिले में पर्यावरण संरक्षण व जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति व सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता संवर्धन व गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पटना पक्षी विहार में विद्यार्थियों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला, सेमिनार, खेलकूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि केंद्र सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया जाएगा। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ को कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने व विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक विपिन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जल निगम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित जिला गंगा समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें